चंद्रमा कल करेंगे राशि परिवर्तन; बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. नवग्रह में से चंद्रमा सबसे तेज गति से चल चलने वाले ग्रहों के नाम से जाने जाते हैं, जो करीब ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं. ऐसे में चंद्रमा की युति किसी न किसी ग्रह के साथ होती रहती है और इसका प्रभाव भी लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Rashifal

18 अगस्त यानी कि कल चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. यहां पर पहले से ही गुरु और शुक्र भी विराजमान है. दोपहर 2:29 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 20 अगस्त को शाम 6:34 मिनट तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि के लग्न भाव में गुरु और चंद्रमा का शुभ योग बनने जा रहा है, ऐसे में इन्हें गजकेसरी योग का लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस राशि के जातकों के जीवन में कई सकारात्मक और सुखद के बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. आपको व्यक्तिगत या पारिवारिक जीवन में भी काफी प्रसन्नता मिलने वाली है, संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. करियर में भी सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. आप स्वयं को आत्म विश्वास से भरपूर महसूस करेंगे. जिन जातकों के विवाह में परेशानियां आ रही है, अब उनकी यह परेशानी समाप्त हो जाएगी. शीघ्र ही विवाह के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

तुला राशि: इस राशि के 9वे भाव में राजयोग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में इन्हे किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है. अब आध्यात्मिक की और आपका झुकाव बढ़ेगा, आप जल्द ही धार्मिक यात्रा, तीर्थ यात्रा या विशेष पूजा अर्चना पर भी जा सकते हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा, आप स्वयं को पहले से ज्यादा खुश महसूस करने वाले हैं. पुराने बिगड़े हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस शुभ योग के बनने से आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के अवसर दिखाई दे रहे हैं, धन लाभ के भी आपको कहीं अवसर प्राप्त होंगे. जल्द ही नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. अब आप मनचाही नौकरी हासिल करेंगे, पहले से कार्य कर रहे कर्मचारियों के वेतन में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है. कमाई के आपको नए साधन मिलने वाले हैं, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.