14 मई को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन; सिंह, कर्क और कुंभ राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में इन्हें सरकारी नौकरी, आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और पिता का कारक माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है.

Surya Dev

इस राशि परिवर्तन की वजह से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

सिंह राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, एक तो सूर्य आपकी राशि के स्वामी है दूसरे वह कर्म भाव में संचरण करने जा रहे हैं. इस दौरान आपको काम- कारोबार में सफलता मिलने वाली है. घर परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा. नौकरी- पेशा लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है, जल्द ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है.

कर्क राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, सूर्य देव आपकी कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर विराजमान होने वाले हैं. इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा, नौकरी में भी प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे है. पुराने निवेश से आपको लाभ होगा, शेयर बाजार में निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है.

कुंभ राशि: सूर्य देव इस राशि के चौथे भाव में विराजमान होने वाले हैं, ऐसे में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहने वाली है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.