ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले है. इस दौरान उनकी बुध के साथ भी युति होने वाली है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Surya Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
वृषभ राशि: नौकरी- पेशा जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है. 16 नवंबर से ही इन राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी अच्छे रिजल्ट मिलने वाले हैं. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
कर्क राशि: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, नौकरी पेशा जातको को जॉब के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. अटके हुए धन की वापसी के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, निवेश के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि: सूर्य का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलने वाली है. सेहत से जुड़ी हुई परेशानी भी अब दूर हो जाएगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. मान- सम्मान में वृद्धि होगी.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में काफी सुधार आएगा, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. नौकरी में भी तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं, आपको माता का सहयोग मिलेगा.
कुंभ राशि: सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, व्यापार में लाभ होगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातको सफलता मिल सकती है. आर्थिक मोर्चो पर भी आप अच्छा कार्य करने वाले हैं, धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
