17 जून को शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल, बनेगें ये राजयोग; इन 4 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | नवग्रहों में शनि को कर्म फल दाता और न्याय का देवता कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर भी देखने को मिलता है. इसी दिशा में शनि देव 17 जून 2023 को अपनी स्वयं की राशि कुंभ में ही वक्री होने जा रहे हैं. 4 नवंबर 2023 तक शनि इसी अवस्था में रहेंगे. इसकी वजह से कुछ राशि के जातकों को धनलाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं.

Shani Dev 1

वहीं, केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण होने वाला है, जिसकी वजह से चार राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं चार भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव

मेष राशि: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह की वक्री चाल मेष राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होगी. इस दौरान इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है, व्यापार में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं. आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं, आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा. इसके अलावा, स्थान परिवर्तन के भी योग बनते दिखाई दे रहे हैं.

वृषभ राशि: शनि की वक्री चाल से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं. आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे. एक परिजन और अपने जीवन साथी के साथ आप क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे, शनि की उल्टी चाल चलने से घर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: शनि की उल्टी चाल नौकरी और व्यवसाय में तरक्की लेकर आ रही है. इस राशि के जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. इस दौरान आप अपने परिजनों के साथ भरपूर समय व्यतीत करेंगे, पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि ग्रह की वक्री चाल काफी अच्छी साबित होगी. इस राशि के जातक कोई नया मकान या अचल संपत्ति खरीद सकते हैं. आय के भी नए स्रोत बनेंगे, व्यापार में आप मुनाफा कमाएंगे. कहीं से आपको शुभ समाचार मिल सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.