17 अक्टूबर को सूर्य करेंगे तुला राशि में गोचर, इन तीन राशियों के जातकों पर होगी धन की बरसात

ज्योतिष | शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को है और इसके ठीक अगले दिन बाद यानी 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकाल कर तुला राशि में गोचर करने वाले हैं. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन (Surya Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. सूर्य को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है, 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सूर्य विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. ऐसे में 20 अक्टूबर तक सूर्य कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ देने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Sun Suraj Surya

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से लाभ मिलेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं. अचानक आपके करियर में नया मोड़ आएगा, विवाहित लोगों के जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जल्द ही जीवन में किसी बड़े परेशानी का अंत हो सकता है. ऐसे में कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों की इनकम में वृद्धि होने वाली है, सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा. शत्रुओं पर भी आप विजय प्राप्त करेंगे, अगर आप सही जगह पर इन्वेस्ट करने का फैसला लेंगे, तो निश्चित रूप से आपको लाभ मिलने वाला है. ससुराल पक्ष से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा.

मकर राशि: करियर और कारोबार में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, सूर्य का राशि परिवर्तन आपके काफी अनुकूल रहेगा. पेशेवर जीवन में भी आपको मन के अनुसार सफलता मिलने वाली है. अधिकारी वर्ग से लाभ मिल सकता है, धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त होंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.