ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. साल 2026 की शुरुआत में शुक्र ग्रह कुंभ राशि में संचरण करने जा रहे हैं. इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान है. ऐसे में राहु के साथ शुक्र ग्रह का संयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.
काफी खास रहेगा साल 2026
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. यह संयोग आपकी राशि के दसवें भाव पर बनेगा, ऐसे में काम- कारोबार में आपको तरक्की मिल सकती है. उच्च अधिकारियों का भी आपके समर्थन मिलेगा, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. विद्यार्थी किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं, जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकते हैं.
मिथुन राशि: राहु और शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहेगी. यही युति आपकी राशि से 9वें स्थान पर बनने जा रही है इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा. साथ ही आप देश-विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं. रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आपके जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी. साथ ही धन खर्च भी बढ़ सकता है, आपको इस समय थोड़ी चतुराई से काम लेना है.
धनु राशि: राहु और शुक्र का संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. यह संयोग आपकी राशि के तीसरे स्थान पर बनने जा रहा है. इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, आप सभी मुश्किलों को काफी आसानी से पार करने वाले हैं. करियर में भी ग्रोथ के योग दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान आपको भाई बहनों का सहयोग मिलेगा, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
