ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, जिसका प्रभाव भी देश- दुनिया के साथ सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. साल 2024 के लास्ट में मंगल और सूर्य मिलकर षडाष्टक नामक योग का निर्माण कर रहे हैं, इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. सूर्य और मंगल दोनों में ही मित्रता का संबंध है, ऐसे में इसका प्रभाव भी कुछ राशि के जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक पडने वाला है.
जब 2 ग्रह एक- दूसरे से छठे और आठवें भाव में मौजूद होते हैं, तभी षडाष्टक योग का निर्माण होता है. 25 दिसंबर को मंगल और सूर्य दोनों एक दूसरे से 150 डिग्री में रहने वाले हैं. सूर्य धनु राशि में और मंगल कर्क राशि में विराजमान होंगे. इस दौरान तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ भी मिलने वाला है, आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले है.
जल्द शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय
कुंभ राशि: सूर्य और मंगल की युति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, अब आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. आपके द्वारा की गई मेहनत का पूरा फल भी आपको मिलने वाला है, लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब आपके जीवन में चले आ रही सभी परेशानियां एक-एक करके समाप्त हो जाएगी, जीवन में सुख- शांति बनी रहेगी. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, बिजनेस को लेकर जल्द ही आप कोई बड़ा फैसला कर सकते है.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में भी षडाष्टक योग का अच्छा प्रभाव दिखाई देने वाला है, अब आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा. कार्यस्थल में भी आपके काम की तारीफ होगी, आप काफी सोच- समझकर फैसला ले आपको इसका निश्चित रूप से लाभ मिलेगा. नए व्यापार में प्रवेश से भी लाभ मिल सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहने वाली है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के ऊपर मंगल के साथ-साथ सूर्य देव की भी विशेष कृपा रहने वाली है, अब आपके जीवन में चली आ रही सारी परेशानियां एक-एक करके समाप्त हो जाएगी. साथ ही आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ भी मिलने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. बेकार के खर्चे से आपको बचाना है, आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतरीन रहेगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
