ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के सेनापति इस समय मंगल विशाखा नक्षत्र में विराजमान है और दीपावली के बाद शनि के साथ अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे. ऐसे में 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.
तुला राशि
मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है. नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन या सैलानी में वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है. मेहनत के लिहाज से अब आपको फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए दीपावली अबकी बार काफी खास होने वाली है. जल्द ही, आप वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. धन संपदा में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं, रुका हुआ धन मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. कार्य स्थल पर आपकी मेहनत पर रंग लाएगी, वरिष्ठ अधिकारियों से आपको लाभ मिलने वाला है. नौकरी पैसा लोगों को भी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.
मिथुन राशि
मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाने वाला है, अब आप स्वयं को पहले से आत्मविश्वास भरा महसूस करेंगे. लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, जमीन प्रॉपर्टी खरीदने का सपना भी पूरा होगा. जल्द ही, आपको नई जॉब मिल सकती है. इनकम में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
