ज्योतिष | सूर्य को ग्रहो का राजकुमार कहा जाता है. मौजूदा समय में ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले सूर्य तुला राशि में मौजूद है, इस राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल भी विराजमान है. मंगल ग्रह को साहस, परिश्रम और शक्ति का कारक ग्रह भी माना जाता है. 16 नवंबर तक मंगल तुला राशि में ही रहने वाले हैं और सूर्य भी 17 नवंबर तक इसी में विराजमान रहने वाले हैं.
इसके बाद, दोनों ही ग्रह राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में सूर्य व मंगल की युति की वजह से 16 नवंबर तक कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
16 नवंबर तक मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक
मेष राशि: मंगल- सूर्य की युति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई देगी, आपको 16 नवंबर तक भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. अब आपके रुके हुए काम पूरे होते हुए दिखाई देंगे, सूर्य व मंगल के एक साथ होने से करियर में भी आपको कई बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने वाली है, अब आपको वित्तीय सफलता भी मिलने वाली है. किस्मत चमकने की भी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. सूर्य के प्रभाव की वजह से इस राशि के जातक सुर्खियों में बने रहेंगे, जल्द ही आप क्रिएटिविटी में भी कुछ कमाल करते हुए नजर आएंगे. धन के नए- नए स्रोत खुलेंगे.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक धन संचय करने में भी कामयाबी हासिल करेंगे. साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई देगी. आर्थिक उन्नति के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. सूर्य व मंगल ग्रह की युति की वजह से वृश्चिक राशि के जातकों को कार्य स्थल पर भी प्रशंसा मिलने वाली है. हर कोई इनके कार्य की तारीफ करता हुआ नजर आएगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
