7 सितंबर से शुरू हो रहा पितृपक्ष, अवश्य रखें इन तीन बातों का ध्यान

ज्योतिष | पितृपक्ष का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. 7 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत होने जा रही है. अबकी बार रविवार के दिन से पितृपक्ष (Pitru Paksha) की शुरुआत होगी. इस अवधि में पितृ स्वर्ग लोक से धरती पर आते हैं और अपने परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं. पितृपक्ष के दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आपको भूलकर भी इन कामों को करने से बचना चाहिए, आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Pitru Paksha

पितृपक्ष में भूलकर भी ना करें यह तीन कार्य

  • शुरुआत से पहले ही आपको अपने घर से टूटे या चटक चुके बर्तनों को हटा देना चाहिए, इसे आपके घर की समृद्धि के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. कहा जाता है कि यह आपके घर की समृद्धि में बाधा डालते हैं. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सुख- समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहे तो आपको टूटे हुए बर्तन पितृपक्ष से पहले हटा देने चाहिए.
  • पितृ पक्ष के दौरान आपको भूलकर भी अपने घर के मंदिर में खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए, इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. अगर आप खंडित मूर्तियों की पूजा करते हैं, तो इससे भगवान नाराज हो जाते हैं और आपके जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. घर में खंडित मूर्ति रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है.
  • पितृपक्ष से पहले ही आपको अपने घर से कबाड़ निकाल देना चाहिए और अपने घर को एकदम साफ सुथरा रखना चाहिए. ऐसा करने से हमारे पितृ खुश हो जाते हैं और उनका आशीर्वाद हमें प्राप्त होता है. पितृपक्ष के दौरान आपको अपने घर में कबाड़ फैला कर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.