Vastu Tips: घर में आज ही लगाए यह पौधा, रातों- रात बदल जाएगी किस्मत

ज्योतिष, Vastu Tips | हिंदू धर्म के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी कुछ ऐसे पौधों के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्हें घर में लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही, घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है. वास्तु शास्त्र में तुलसी शमी का पौधा और मनी प्लांट का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है. यदि आप इन पौधों को सही दिशा में लगाते हैं तो उस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और छप्पर फाड़ धन वर्षा होती है. इन सबके अलावा एक ऐसा पौधा भी है जिसे घर की सही दिशा में लगाने से व्यक्ति की जिंदगी ही बदल जाती है.

Crassula Ovata Plant

इस पौधे को घर में लगाने से नहीं होगी धन की कमी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रासुला का पौधा काफी चमत्कारी और गुणकारी होता है. अगर आप काफी लंबे समय से घर के आर्थिक हालातों से परेशान है, तो आप इस पौधे को अपने घर में जरूर लगाएं. इससे आपके घर में बरकत होगी और आपको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी.

वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे के कई चमत्कारी गुणों के बारे में जानकारी दी गई है. इस पौधे को लगाने से व्यक्ति को धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं रहती. साथ ही, व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता हासिल करता है. पैसे, सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास होता है.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

इस दिशा में लगाए

  • क्रासुला का पौधा घर, ऑफिस या दुकान कहीं भी लगाया जा सकता है. जिन घरों में यह पौधा लगा होता है. वहां परिवार के सदस्यों को तरक्की मिलती है. क्रासुला के पौधे को लगाने के लिए कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना होता है.
  • इसे सही दिशा में लगाया जाना बेहद जरूरी होता है. आप चाहे तो घर के अंदर या बाहर इसे कहीं भी लगा सकते हैं. कहते हैं कि घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है. इतना ही नहीं इसे घर की बालकनी में भी लगाया जा सकता है.
  • इस पौधे को लगाते समय ध्यान रखें कि इसको भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में न लगाए. इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और व्यक्ति को धन संपत्ति की हानि होती है. क्रासुला को मनी ट्री और लकी ट्री के नाम से भी जाना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को लगाने से व्यक्ति को दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता और परिवार में खुशहाली आती है.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.