सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का विशेष ध्यान, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

ज्योतिष | आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है यह सूर्य ग्रहण रात 8:34 मिनट पर शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 2:25 मिनट पर समाप्त होगा. इस ग्रहण को लेकर लोगों के मन में तरह- तरह के विचार आ रहे हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रहण लागू होने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल लागू हो जाता है.

Grahan Pregnant Ladies

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कोई भी काम नहीं करना चाहिए. आज हम आपको बताएंगे कि भारत में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कब दिखाई देगा और इस ग्रहण का किन राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ सकता है.

गर्भवती महिलाओं को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

भारत में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण नहीं लगने वाला, जिस वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा परंतु ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. साथ ही, गर्भवती महिलाओं को स्वयं को ग्रहण की छाया से दूर रखना चाहिए. इस दिन महिलाओं को सूर्य के सामने नहीं जाना चाहिए, ना ही उनके दर्शन करने चाहिए.

ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण करना भी बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता. इस दिन जितना हो सके गर्भवती महिलाओं को भगवान के नाम का जाप करना चाहिए और पेट पर गेरू लगाना चाहिए. ग्रहण के दौरान महिलाओं को नुकीली चीजों को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए.

सभी 12 राशि के जातक अवश्य करें दान

मेष राशि: ग्रहण के दौरान इस राशि के जातकों को अच्छा गेहूं, मसूर की दाल और लाल कपड़े आदि चीजों का दान करना चाहिए. इसे काफी अच्छा माना जाता है.

वृषभ राशि: इस दौरान या बाद में इस राशि के जातकों को सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए जैसे दूध, दही, चीनी,सफेद कपड़े आदि.

मिथुन राशि: ग्रहण के बाद इस राशि के जातकों को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए या फिर हरी मूंग की दाल, हरी सब्जियां आदि का दान करना चाहिए.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों की धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, इन्हें सफेद चीजों की वस्तुओं का दान करना चाहिए.

सिंह राशि: ग्रहण के बाद इस राशि के जातकों को गेहूं, गुड़ तांबे के बर्तन, लाल और नारंगी कपड़े आदि का दान करना चाहिए.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान करना काफी फायदेमंद रहेगा, इसलिए इस राशि के जातकों को हरे रंग की वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए.

तुला राशि: ग्रहण के बाद इस राशि के जातकों को सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए, यदि आप चाहे तो खीर दूध, दही आदि का भी दान कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि: गेहूं, गुड़, दाल, लाल वस्त्र आदि इस राशि के जातकों के लिए दान करना काफी अच्छा रहेगा.

धनु राशि: ग्रहण के बाद इस राशि के जातकों को निश्चित रूप से पीले रंग की वस्तु का दान करना चाहिए, आपको लाभ होगा.

मकर राशि: इस राशि के जातक को शनि देव से संबंधित वस्तुएं जैसे सरसों का तेल, तिल, लोहे के बर्तन आदि दान करने चाहिए.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए. हो सके तो लोहे के बर्तन, कपड़े और भोजन का दान करना चाहिए.

मीन राशि: इस राशि के जातकों को भी ग्रहण के बाद कुत्ते को रोटी, गरीबों कों पीले वस्त्र, चने की दाल आदि चीजों का दान करना चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!