शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बढ़ेगी इन तीन राशियों के जातकों की परेशानियां, 24 नवंबर तक रहना होगा संभलकर

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फल दाता और कर्म फल दाता के नाम से जाना जाता है. शनि देव एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव भी अन्य सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. आने वाली 15 तारीख को सुबह 4:49 मिनट पर शनि देव शत- भिक्षा नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. वह इस नक्षत्र में 24 नवंबर तक रहने वाले हैं. बता दे कि धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है और शनि और मंगल समसभाव है, परंतु दोनों के बीच ही शत्रुता का भाव माना जाता है.

Shani Dev 1

ऐसे में शनि के इस नक्षत्र में प्रवेश करने की वजह से कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ेगी, तो कुछ राशि के जातकों को लाभ होगा. आज हम आपको बताएंगे कि किन राशि के जातकों को 24 नवंबर तक थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है.

24 नवंबर तक संभल कर रहे इन 3 राशियों के जातक

कर्क राशि: शनि के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने की वजह से इस राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इनकी आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो सकती है, परिवार में किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है. काम में रुकावट आ सकती है. आपको जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए आपको 24 नवंबर तक थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, इन्हें आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहना होगा. व्यापार में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, निवेश के दौरान आपको नुकसान हो सकता है. इसीलिए काफी सोच समझकर ही निवेश करें. मानसिक तनाव का भी आपको सामना करना पड़ सकता है, परिवार के किसी सदस्य के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है.

मीन राशि: मौजूदा समय में आपको पैसों के लेनदेन से बचना है. साथ ही, आपको थोड़ा संभल कर रहने की भी आवश्यकता है. जल्दी से किसी पर भी भरोसा ना करें, क्योंकि जल्द ही आपको कोई बड़ा धोखा मिल सकता है. करियर को लेकर भी आपकी परेशानियां बढ़ सकती है, धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. बेवजह खर्च आपको परेशान करेगा, लव लाइफ में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.