ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. साल 2026 ग्रह नक्षत्र के हिसाब से काफी खास होने वाला है. साल 2026 की शुरुआत हो जाएगी, राहु ग्रह 5 दिसंबर को कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे. 2 अगस्त को राहु ग्रह कुंभ राशि में रहते हुए धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे. ऐसे में राहु के डबल गोचर से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
जल्द इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे राहु
कुंभ राशि: राहु के नक्षत्र और राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों के लिए जल्द ही अच्छा समय शुरू हो सकता है. साल के अंत में आपकी राशि से 12वे स्थान पर भ्रमण करेंगे. इस समय आपकी कार्यशैली में निखार रहेगा. साथ ही, आप धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, जल्द ही आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. भविष्य में भी लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन करना काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, इन्हें कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकते हैं, व्यापारियों को धन लाभ मिलेगा. साथ ही, आपके सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होने वाली है. आप अपनी समझदारी व चतुराई से कई क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले हैं.
तुला राशि: इस राशि के पांचवे भाव में राहु संचरण करेंगे. साल 2026 के अंत में चौथे भाव में भ्रमण करेंगे, ऐसे में आपको संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, आपको वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. आपके मान- सम्मान में वृद्धि और करियर में ग्रोथ को लेकर संभावना भी दिखाई दे रही है. आपको कुछ यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
