जुलाई महीने में वक्री होंगे शनि देव, इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. शनि देव लगभग ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. इसी बीच वह वक्री और मार्गी होते हैं. बता दे कि जुलाई महीने में शनि वक्री होने जा रहे है. शनि देव की चाल में बदलाव से वैसे तो सभी राशि के जातकों पर प्रभाव देगा, परंतु इस दौरान तीन राशिया ऐसी होंगी, जिनकी किस्मत पलट सकती है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

SHANI DEV

इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि

वृषभ राशि: शनि देव का उल्टी चाल चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. शनि देव इस राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उल्टी चाल चलने वाले हैं, ऐसे में आपकी इनकम में जबरदस्त उछाल देखने को मिलने वाला है. निवेश करने से भी आपको लाभ मिलेगा, इस समय आप आय के नए स्रोत बनेंगे. कोर्ट- कचहरी से जुड़े हुए मामलों में भी सफलता मिलते हुए दिखाई दे रही है, पार्टनरशिप में व्यापार करने से लाभ होगा.

कर्क राशि: शनि देव का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. शनि देव आपकी राशि से किस्मत और धर्म भाव पर वक्री होने जा रहे है. ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, धन संपत्ति और निवेश से फायदा होगा. जल्द ही, आप किसी छोटी या बड़ी यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं. विशेष कर यदि आप एजुकेशन- कानून क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है.

कुंभ राशि: शनि देव का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उल्टी चाल चलने वाले हैं. ऐसे में रुका हुआ धन मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के अवसर दिखाई दे रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, खासकर यदि जीवन साथी या परिवार के साथ अगर आप समय व्यतीत करते हैं, तो आपको लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.