4 नवंबर को शनि बदलेंगे अपनी चाल, दिवाली से पहले इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फल दाता और कर्म फल दाता कहा जाता है. आने वाली 4 नवंबर को शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे. शनि के मार्गी होने को इसलिए भी काफी खास माना जा रहा है क्योंकि शनि देव दीपावली से कुछ दिन पहले ही सीधी चाल चलने वाले हैं. जिसके कारण सभी राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा. शनि के मार्गी होने की वजह से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में बताएंगे, जिनका दीवाली से पहले भाग्य चमकने वाला है.

Jyotishi

शनि के मार्गी होने से इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

कन्या राशि: शनि के मार्गी होने का सबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि के जातक को पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान आपके उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क बन सकते हैं, कार्यक्षेत्र में भी प्रगति के मार्ग खुलेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बढ़िया होगी. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की भी तलाश अब खत्म हो जाएगी.

कर्क राशि: शनि के मार्गी होने की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है, इस अवधि में छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ हो सकता है. नौकरी के भी आपको अच्छे आसार प्राप्त होंगे, कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी बनी रहेगी. आपको अपने दोस्तों और मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  मई में सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

वृषभ राशि: शनि ग्रह के मार्गी होने की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होंगी. आपके जीवन में सुख- समृद्धि का आगमन होगा. यदि आप पिछले काफी समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो अब आपकी परेशानियां समाप्त होने वाली है. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अच्छे अवसर मिलेंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.