15 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, मां के इन 9 रूपों की होती है पूजा

ज्योतिष | जल्द ही नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है. हिंदू धर्म में नवरात्रि को विशेष महत्व प्राप्त है. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. अबकी बार नवरात्रि का पावन पर्व 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है. मां को प्रसन्न करने के लिए भक्तों की तरफ से नवरात्रों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है.

Navratri

मां भी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है. आज हम आपको बताएंगे की शारदा नवरात्रि में किस – किस देवी की पूजा की जाती है और यह कब से शुरू हो रहे हैं.

कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि

हिंदू पंचांग के अनुसार, अबकी बार शारदीय नवरात्रों का पर्व रविवार यानी की 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है और 23 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा. 24 अक्टूबर 2023 बुधवार को विजयलक्ष्मी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. वहीं, कलश स्थापना करने का शुभ मुहूर्त भी 15 अक्टूबर को सुबह 11:48 से दोपहर 12:36 तक ही रहने वाला है. नवरात्रि के 9 दिन मां के अलग- अलग रूपों की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में नवरात्रों का विशेष महत्व है, भक्तों की तरफ से मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाती है.

मां के इन 9 रूपों की की जाती है पूजा

  • 15 अक्टूबर 2023 – मां शैलपुत्री (पहला दिन ) प्रतिपदा तिथि
  • 16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन ) द्वितीया तिथि
  • 17 अक्टूबर 2023 – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन ) तृतीया तिथि तिथि
  • 18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी
  • 19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
  • 20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
  • 21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
  • 22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
  • 23 अक्टूबर 2023 – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
  • 24 अक्टूबर 2023- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.