Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को समर्पित है शुक्रवार का दिन, मां को प्रसन्न करने के लिए करे शुक्रवार के उपाय

ज्योतिष, Shukrawar Ke Upay | हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी- देवता को समर्पित होता है. इसी तरह शुक्रवार का दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित माना जाता है. आज के मौजूदा समय में यदि आप अच्छे से अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं तो जरूरी है कि आपके पास पर्याप्त धन हो. मां लक्ष्मी की कृपा के बिना आप धन प्राप्त नहीं कर सकते. यदि हम शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की नियम अनुसार पूजा अर्चना करते हैं तो हमें उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Shukrawar Ke Upay

बता दे जिस भी जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसकी किस्मत काफी तेजी से बदल जाती है. शुक्रवार के दिन यदि आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप उनके लिए व्रत भी कर सकते हैं. साथ ही, कुछ खास तरह के शुक्रवार के उपाय भी बताए गए हैं. यदि आज के दिन आप यह उपाय करेंगे तो निश्चित रूप से मां लक्ष्मी आपसे काफी प्रसन्न होगी और आपकी झोली धन से भर देगी.

महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करे शुक्रवार के उपाय

  1. सुबह जल्दी उठकर आपको मा लक्ष्मी को नमन करना है और सफेद रंग के वस्त्र धारण करने हैं. साथ ही, अपने घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के स्वरूप के सामने खड़े होकर “श्री सूक्त का पाठ” भी करना है और कमल के फूल चढ़ाने हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है.
  2. यदि आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि मां लक्ष्मी का एक रूप अन्न भी है. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो थोड़ा सा क्रोध आने पर भी भोजन की थाली फेक देते हैं परंतु, आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि आपकी यह आदत धन, वैभव और पारिवारिक सुख के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है.
  3. यदि आप भी संतान की प्राप्ति चाहते हैं तो इसके लिए आप गजलक्ष्मी मां की उपासना कर सकते हैं. मां प्रसन्न होकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती है.

शुभ परिणाम के लिए करे ये शुक्रवार के उपाय 

  1. अगर शुक्रवार के दिन आप किसी भी जरूरी कार्य के लिए जा रहे हैं तो आप घर से मीठी दही खाकर जरूर निकले. इससे परिणाम आपके पक्ष में होंगे.
  2. यदि आप अपने जीवन में ज्यादा संपत्ति की चाह रखते हैं तो आपको गजलक्ष्मी मां की उपासना करनी चाहिए.
यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

काम और तंगी के लिए करे यह शुक्रवार का उपाय

  1. अगर आप जब किसी भी काम को करते हैं और उसमें रुकावट आ जाती है तो आपको शुक्रवार के दिन एक विशेष उपाय करना चाहिए. इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शक्कर डालें. इस उपाय को करने से निश्चित रूप से आपकी काम में आ रही रुकावट दूर हो जाएगी.
  2. अगर आप कर्ज से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन 5 कोड़ी और एक चांदी का सिक्का लेकर पीले रंग के कपड़े में पोटली बांधकर रख देना है. इस पोटली को पैसे रखने वाले जगह पर रख दे. ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा और आपके पैसों में भी वृद्धि होगी.
  3. यदि आप पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से परेशान है तो आप शुक्रवार के दिन गाय को रोटी अवश्य खिलाए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है और आपकी आर्थिक परेशानियां भी समाप्त हो जाती है.

शुक्रवार के दिन दान करे ये चीज़े

  1. शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना काफी अच्छा माना जाता है. यदि हो सके तो आप इस दिन सफेद वस्त्र, चावल और आटा, चीनी, दूध आदि चीजों का दान कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके धन और वैभव में वृद्धि होती है.
  2. शुक्रवार के दिन नीम के पेड़ में जल अर्पित करना भी काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से आपको जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं.
  3. यदि आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सुख- समृद्धि वास करती रहे, तो आपको पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े होकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में डालना है. ऐसा करने से लंबे समय तक आपके घर में सुख समृद्धि रहती है और मां लक्ष्मी भी आपसे काफी प्रसन्न रहती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. हरियाणा ई खबर इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.