जल्द होगी मिथुन राशि में बुध और गुरु की युति, इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिष | बुध और गुरु ग्रह को ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जाता है. सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करते हैं. गुरु को देवताओं का गुरु और बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. दोनों ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलने वाला है. बुध करीब 15 दिनों में राशि परिवर्तन करेंगे, तो गुरु 1 साल में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. 14 मई को गुरु मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. वहीं, जून महीने में बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में 12 सालों के बाद गुरु और बुध ग्रह की युति होने जा रही है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएगी. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि बुध और गुरु की युति की वजह से किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

12 सालों बाद होगी गुरु और बुध की युति

देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को रात 11:20 मिनट पर वृषभ राशि से निकाल कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध 6 जून को सुबह 9:29 मिनट पर इसी राशि में प्रवेश करेंगे और 22 जून तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में 6 जून को गुरु और बुध की युति होने जा रही है. इस दौरान 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

मिथुन राशि: गुरु और बुध की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहेगी. यह युति आपके लग्न भाव में हो रही है. ऐसे में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब समाप्त होगी. जल्द ही, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. शिक्षा के लिहाज से समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है, उच्च शिक्षा पाने का आपका सपना आप पूरा होगा.

सिंह राशि: इस राशि में बुध और शुक्र की युति होगी. ऐसे में इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. अच्छी इनकम के भी रास्ते खुलेंगे. धन संबंधित परेशानियां अब दूर हो जाएंगी, परिवार और जीवनसाथी के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा, पदोन्नति के आपको कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे. व्यापार के लिहाज से भी समय एकदम बढ़िया रहेगा.

तुला राशि: इस राशि के जातकों के नवम भाव में गुरु और बुध की युति होने जा रही है, ऐसे में इन्हें हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी. अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ेगा. ऐसे में आप धर्म- कर्म के कार्य में भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे. जीवन में चला आ रहा संघर्ष अब समाप्त हो जाएगा, भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा है. समाज में आपका मान -सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में भी मुनाफे के योग दिखाई दे रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.