ज्योतिष | सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मीन राशि पर इस समय गुरु ग्रह बृहस्पति का आधिपत्य है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु और सूर्य दोनों में ही मित्रता का भाव है.
ऐसे में सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से सभी राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव दिखाई देने वाला है. इस दौरान तीन राशिया ऐसी है जिनके धन- दौलत में वृद्धि होगी. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य
कर्क राशि: सूर्य के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, आपको उसमें सफलता मिलने वाली हैं. माता- पिता के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे, आप कारोबार के संबंध में जल्द ही यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिनका भविष्य में आपको लाभ भी मिलने वाला है. छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा.
सिंह राशि: सूर्य देव के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, सूर्य देव आपकी राशि से अष्टम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं. आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा. कारोबार करने वाले लोगों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.
मीन राशि: सूर्य देव आपकी राशि में भ्रमण करने जा रहे है, ऐसे में इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. व्यक्तित्व में निखार आएगा, घर- परिवार के लोगों के साथ भी आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा. वातावरण भी खुशहाल रहेगा. आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी. साथ ही, नए कार्य की शुरुआत के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करेंगे तो आपको लाभ होगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
