Rashi Parivartan: सूर्य कर चुके तुला राशि में गोचर, 16 नवंबर तक बढ़ेगी इन 5 राशियों की परेशानियां

ज्योतिष, Rashi Parivartan | 17 अक्टूबर को सूर्य अपनी नीच राशि तुला में गोचर कर चुके हैं, आने वाली 16 तारीख तक वह इसी अवस्था में रहने वाले हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य का राशि परिवर्तन भी कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होगा, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएंगी. आज की इस खबर में हम आपको सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों के जातको पर क्या प्रभाव पड़ेगा इस बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Sun Suraj Surya

सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव

सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, वह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. जिन राशि के जातकों पर सूर्य मेहरबान होते है, उनकी स्वास्थ्य संबंधित सभी परेशानियां दूर हो जाती है. आत्मविश्वास भी बढ़ता है, जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है.

सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो गया है. इन राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, रुका हुआ पैसा मिल सकता है. सोचे हुए सभी काम अब पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी.

सूर्य के राशि परिवर्तन करने की वजह से मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को इसका मिला- जुला प्रभाव मिलने वाला है. इन राशियों के लोगों के काम तो पूरे होंगे, परंतु उनके लिए इन्हें मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. खर्च और तनाव में वृद्धि हो सकती है.

सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से आने वाले कुछ दिन कर्क- कन्या- तुला- वृषभ- मीन और मेष राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. आपको 16 नवंबर तक थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है, सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रुकावट आ सकती है. वाद- विवाद होने की भी आशंका दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.