ज्योतिष | कुंभ राशि को शनि देव (Shani Dev) की राशि कहा जाता है. मौजूदा समय में इस राशि में तीन बड़े ग्रह पैर जमाए बैठे हैं. हाल ही में सूर्य व बुध के गोचर की वजह से तीन ग्रहों की युति बनी हुई है. शनि देव पहले से इस राशि में विराजमान है. 11 फरवरी को बुध और 12 फरवरी को सूर्य ने गोचर किया.
इसी वजह से कुंभ राशि में सूर्य- बुध व शनि की युति बन गई है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इस युति की वजह से किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.
शुरू हुआ इन राशियों का अच्छा समय
कन्या राशि: कुंभ राशि में शनि- बुध व सूर्य की युति बनने की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने वाली है. मानसिक तनाव कम हो सकता है, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. जल्द ही, आप किसी लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों का भी जल्द ही अच्छा समय शुरू होने वाला है. नौकरी की चाह रखने वाले लोगों को बढ़िया प्रस्ताव मिल सकते हैं, संतान से जुड़ी हुई कोई आपको जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं.
धनु राशि: कुंभ राशि में शनि- बुध व सूर्य की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है, बिजनेस करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. धन लाभ के आपको कई बेहतरीन मौके मिलेंगे, करियर के साथ चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो जाएंगी. स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा.
मेष राशि: सूर्य- शनि और बुध की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है, अब आपकी इनकम में भी इजाफा होने वाला है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
