सूर्य, बुध, गुरु और राहु की इस राशि में हो रही युति; 4 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | ग्रहों की युति को ज्योतिषशास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ग्रहों की युति का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. यहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मौजूदा समय में सूर्य, बुध, गुरु, राहु सभी मेष राशि में विराजमान है. सूर्य, बुध, गुरु और राहु के एक ही राशि में रहने की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं राशि के जातकों के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotish

इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि: इस राशि के जातकों का मन शांत रहेगा. कारोबार में सुधार होगा, किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है. आय की स्थिति भी अच्छी रहेगी, वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी. कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों की वाणी में मधुरता रहेगी. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है, कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी, भाई- बहन के सहयोग से कारोबार को गति मिलेगी. पठन- पाठन में रुचि बढ़ेगी.

यह भी पढ़े -  30 अप्रैल को बुध करेंगे मेष राशि में गोचर- इन तीन राशियों की बढ़ेगी परेशानियां

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा. नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं, आय में वृद्धि हो सकती है. किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है, धर्म-कर्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी. माता- पिता का भी सानिध्य मिलेगा.

धनु राशि: इस राशि के जातको की पठन- पाठन में रुचि बढ़ेगी, शैक्षिक स्थिति में भी सुधार होगा. मानसिक शांति रहेगी, भाई- बहनों के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है. दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा बना रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.