कर्क राशि में होगी सूर्य, शुक्र और बुध की युति; सिंह, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. कुछ ही दिनों में 3 बड़े ग्रहों की युति चंद्रदेव की राशि में होने जा रही है. कर्क राशि में बुध और शुक्र ने अपने पैर अभी से जमा लिए है. वहीं, 16 जुलाई के दिन ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य भी इसी में प्रवेश करने वाले हैं.सूर्य के इस राशि में प्रवेश के साथ ही शुक्र, बुध के साथ उनकी युति बनने वाली है. इस युति से ही त्रिग्रही योग का निर्माण होगा.

Jyotishi

आज की इस खबर में हम आपको उन राशियों के बारे में जानकारी देंगे, जिनको त्रिग्रही योग से काफी लाभ मिलने वाला है अर्थात आने वाला समय उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा.

16 जुलाई से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: शुक्र, सूर्य और बुध की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है. इस दौरान आप खुद को काफी पॉजिटिव फील करवाने वाले हैं, आप हर कार्य में भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहने वाला है. वहीं, बच्चों के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

वृश्चिक राशि: बुध, शुक्र और सूर्य की चाल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है. इस दौरान आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होने वाला है. आपको इनकम के कई नए स्रोत प्राप्त होने वाले हैं, हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई देगी. करियर लाइफ में भी आपको कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती है, अपने पार्टनर के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग का बनना काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी. आपको थोड़ा खर्चे पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है, आपकी लव- लाइफ काफी अच्छी रहेगी. मुश्किल समय में आपको परिवार का भी सहयोग मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.