ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य 16 दिसंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है. ऐसे में सूर्य का यह राशि परिवर्तन पांच राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

16 दिसंबर से शुरू होगा अच्छा समय
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आप नया घर फ्लैट या वाहन खरीद सकते हैं. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, खान- पान पर विशेष ध्यान देंगे. भाई बहनों के साथ ताल मेल बनाए रखने के लिए आपको थोड़ा अतिरिक्त ध्यान रखना होगा.
सिंह राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों के धन- धान्य में वृद्धि होगी, इनकम भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. टीमवर्क में काम करने से आपको लाभ मिलेगा, कार्य स्थल पर सभी आपके कार्य की तारीफ करेंगे. विपरीत परिस्थितियों में भी आप बेहतर फैसले लेने में कामयाब रहेंगे.
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. मेहनत करने वाले जातकों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं, वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी. कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
धनु राशि: व्यापार में उन्नति के आपको कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, इनकम के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं. खर्चों में कमी के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा मिल सकता है, चोट- दुर्घटना से आपको बचे रहना है. जल्दबाजी में कोई भी फैसलाल ना ले, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है. उच्च अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत रहेंगे. बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी लाभदायक योजना में भी आप निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.