15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन 5 राशियों के जातक करेंगे मौज; जमकर होगी धन वर्षा

ज्योतिष | मौजूदा समय में सूर्य (Surya) मेष राशि में विराजमान है, जो मंगल की राशि है. कुछ दिनों के बाद सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस राशि का स्वामित्व शुक्र के पास है. सूर्य के इस गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. 15 मई 2025 बृहस्पतिवार को 12:20 मिनट पर सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसे में 5 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

Surya Dev

शुरू होगा अच्छा समय

सिंह राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. काम- कारोबार में भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कुछ लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है.

कन्या राशि: सूर्य की बदलती चाल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होगी. कार्य क्षेत्र में भी आपको विशेष लाभ मिलेगा. जल्द ही, आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है. आपको प्रॉफिट होगा, पूजा- पाठ में आपका खूब मन लगेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है.

वृश्चिक राशि: सूर्य का वृषभ राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा, सुख शांति से घर का माहौल भी काफी खुशनुमा बना रहेगा. इनकम बढ़ने के भी अवसर दिखाई दे रहे है. जल्द ही, आपको नई जॉब मिल सकती हैं.

यह भी पढ़े -  त्रिएकादश योग से शुरू हुआ इन राशियों का अच्छा समय, मिलेगी हर कार्य में सफलता

कुंभ राशि: शुक्र की राशि में सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. इस दौरान आपको पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए 15 मई से अच्छा समय शुरू हो जाएगा. इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा, आप स्वयं को काफी आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं. छोटी- बड़ी ट्रिप पर जाने की भी प्लानिंग बना सकती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.