जल्द सूर्य करेंगे गुरु की राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह मान- सम्मान, आत्मा, पिता, कारक आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. वह एक राशि में करीब 30 दिन तक विराजमान रहते हैं, ऐसे में सूर्य को एक राशि चक्र पूरा करने में एक साल का समय लग जाता है. सूर्य की स्थिति में बदलाव होने से इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Surya Dev

सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं, गुरु की राशि में सूर्य के आने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वजह से महाधन राजयोग का भी निर्माण होगा. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य

मेष राशि: सूर्य देव के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, संतान की ओर से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. करियर की दृष्टि से भी यह अवधि आपके लिए काफी अच्छी रहेगी. कार्य में तेजी से उन्नति होगी, आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलने वाली है. आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी, कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता मिलने वाली है.

कुंभ राशि: इस राशि के सातवें भाव के स्वामी होकर सूर्य 11वें भाव में गोचर करेंगे, ऐसे में आपकी लंबे समय से रुकी हुई सभी इच्छाएं पूरी होगी. महाधन राजयोग बनने से आपको अच्छी खासी कमाई होने वाली है. नौकरी पैशा जातको के लिए भी समय काफी अच्छा है, कार्य क्षेत्र में उन्नति हो सकती है. आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है, इनकम के नए सोर्स खुलेंगे. बिजनेस की बात करें, तो आप कई क्षेत्रों में एक्सपीरियंस ऐड करने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए महाधन राजयोग काफी अच्छा रहेगा, इस राशि के लाभ भाव के स्वामी होकर सूर्य धन भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में आपको आकस्मिक धन लाभ मिलेगा, गुरु के साथ दृष्टि संबंध भी बन रहा है. इससे भी आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. आप जीवन में कई सारी उपलब्धियां हासिल करने वाले हैं. आय के नए रास्ते खुलेंगे, मंगल के तीसरे भाव में होने की वजह से आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.