17 सितंबर को सूर्य करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 भाग्यशाली राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष | जैसा कि आपको पता है कि सूर्य को ग्रहो का राजकुमार कहा जाता है. जिस भी राशि के जातक पर सूर्य मेहरबान होते हैं, उसकी रातों-रात किस्मत चमक जाती है. ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले सूर्योदय 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. बता दे की कन्या राशि पर बुध देव का ही आधिपत्य स्थापित है. वही, सूर्य देव और बुध ग्रह में मित्रता भी देखी जाती है  इसी वजह से यह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Surya Dev

वैसे तो सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है परंतु, इस दौरान कुछ राशि के जातक ऐसे होने वाले हैं जिन्हें सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होगी. आज की हमारी इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

जल्द बदलने वाली है इन राशि के जातकों की किस्मत

कर्क राशि: सूर्य देव का राशि परिवर्तन सभी राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. बता दे कि इस राशि के जातकों के तीसरे भाव में सूर्य विचरण करने जा रहे हैं, ऐसे में जल्द ही आपको इस राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी. साथ ही, यदि आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वहां भी आपको निश्चित रूप से लाभ होने वाला है.

धनु राशि: सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है. यदि आप इन दिनों विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से आपको उसमें सफलता मिलती हुई दिखाई देगी. वही, आपके घर परिवार में जल्द ही मांगलिक और धार्मिक कार्य भी हो सकते हैं. जल्द ही आपकी सभी इच्छाओं की भी पूर्ति होने वाली है. कह सकते हैं कि कुल मिलाकर समय आपके अनुकूल रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

मीन राशि: सूर्य देव का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, सूर्य देव आपकी कुंडली में सप्तम भाव में गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां और भी बढ़ सकती है इस समय आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, साथ ही आप जल्द ही तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते हुए भी नजर आएंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.