कल से शुरू हो रहा है फरवरी का महीना, अंक शास्त्र के अनुसार पढ़ें आपके लिए कैसा रहेगा महीना

ज्योतिष | अंक ज्योतिष से व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और व्यक्तित्व का पता लग जाता है. जिस प्रकार हर नाम के अनुसार राशि होती है ठीक उसी प्रकार हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अंक शास्त्र में अपने नंबर निकालने के लिए आपको अपनी जन्मतिथि, महीने और वर्ष के अंको को इकाई अंक तक जोड़ना और अब जो संख्या आएगी. वहीं, आपका भाग्यंक होगा. उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूल्यांकन 2 होता है.

Numerology Prediction RASHI

इन मूलांक के लोगों को थोड़ा संभल कर चलना होगा

मूलांक 1: फरवरी का पहला दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा,  कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण के अनुकूल जोखिम कम रहेगा.  नई योजनाओं पर अभी कार्य शुरू न करें. व्यापार में हानि होने के भी योग बन रहे हैं.

मूलांक 2: 1 फरवरी को आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, साथियों का सहयोग मिलेगा. महत्वपूर्ण मामले में किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई फैसला ले. नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

मूलांक 3: फरवरी का पहला दिन आपके लिए काफी उतार- चढ़ाव भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र और व्यापार में भी परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होगी. विवाद से बचे, बनते- बनते काम बिगड़ सकते हैं. पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

मूलांक 4: फरवरी का पहला दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल नहीं होगा, नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने के लिए समय सही नहीं है. परिवार का सहयोग मिल सकता है. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, मौसम में बदलाव से आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.