आज सुबह मेष राशि में हुई बड़ी हलचल, सूर्य ग्रहण का सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा प्रभाव; यहाँ जाने

ज्योतिष | आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है. बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. कुछ राशि के जातकों को तो ग्रहण की वजह से अशुभ फल की प्राप्ति होगी तो कुछ राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा. आज की इस खबर में हम आपको मेष राशि में लगने वाले सूर्य ग्रहण के सभी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotish Rashi Grah

सूर्य ग्रहण का सभी राशि के जातकों पर प्रभाव

मेष राशि: इस राशि के जातक आत्म संयम से काम ले, क्रोध करने से बचें. मानसिक शांति के प्रयास करें, घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, आपको संयम से बात करने की आवश्यकता है. पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा, संतान की तरफ से आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है.

मिथुन राशि: मन में शांति बनी रहेगी. आत्मविश्वास भरपूर होगा, नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों काम मन अशांत रहेगा, आत्म संयम रखें. कारोबार में वृद्धि हो सकती है, भागदौड़ की अधिकता रहेगी, मित्रों का भी सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा परंतु नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. भागदौड़ अधिक बनी रहेगी, खर्चों में भी वृद्धि होगी.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, पारिवारिक सुख में भी कमी देखने को मिल सकती है.

तुला राशि: इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु कारोबार में भागदौड़ बनी रहेगी. विदेश यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है.

वृश्चिक राशि: नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है, जीवन में भागदौड़ अधिक बनी रहेगी.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के मन में काफी उतार- चढ़ाव रहेंगे, खर्चों की अधिकता से परेशानी हो सकती है. भवन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं, नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं.

मकर राशि: कला या संगीत के प्रति इस राशि के जातकों का रुझान बढ़ सकता है, वाणी में संयम रखें. नौकरी में भी तरक्की के योग बन रहे हैं.

कुंभ राशि: मानसिक शांति बनी रहेगी, आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ सकती है, मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है.

मीन राशि: परिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं. कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.