ज्योतिष | ग्रहों की युति को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. साल 2024 फरवरी महीने में शुक्र और राहु की युति होने जा रही है. बता दें कि 15 फरवरी को शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पहले से राहु विराजमान है. राहु और शुक्र को मित्र ग्रह माना जाता है. इन दोनों की युति की वजह से कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है, उन्हें मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
15 फरवरी से इन राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य
वृषभ राशि: इस राशि के जातको को कारोबार में विशेष लाभ होने वाला है, भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा. घर परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. माता का सान्निध्य मिलेगा, वाहन सुख में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं.
मिथुन राशि: इस राशि के जातक आत्मविश्वास से लबरेज रहने वाले हैं, घर परिवार की सुख सुविधाओं में भी विस्तार होगा. कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं, धन लाभ होगा. नौकरी कर रहे जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. शुक्र और राहु की युति आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाली है.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों का दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, नया मकान खरीद सकते हैं. पारिवारिक जीवन भी काफी सुखमय रहेगा. धन लाभ होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आने वाला समय किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों को परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा. जल्द ही, आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, कार्य क्षेत्र में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. कुल मिलाकर फरवरी 2024 में आपका समय अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
