मेष राशि में होगी गुरु और बुध की युति, इन 3 राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध देव ने आज राशि परिवर्तन कर लिया है.

Jyotishi

बुध देव मेष राशि में गोचर कर गए हैं, जहां पर पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान है. मेष राशि में बुध और गुरु की युति की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य

मेष राशि: बुध और गुरु की युति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. व्यापार में भी धन लाभ के योग बनने वाले हैं, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, धन- संपत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे है. वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां अब दूर हो जाएंगी.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने वाली है, धन का आवन बढ़ेगा. वहीं, प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी. सुख- सुविधाओं में इजाफा होगा. स्वास्थ्य से संबंधित जितने भी परेशानियां थी, अब वह समाप्त हो जाएगी. करियर में भी आपको कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के कार्यों में जितनी भी बाधाए आ रही है, अब वह समाप्त हो जाएगी. रिश्तो में मिठास बढ़ेगी. तरक्की के भी रास्ते खुलेंगे, नए कार्य की शुरुआत के लिए समय काफी अच्छा है. संतान पक्ष की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कार्य क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी. व्यक्तित्व में निखार आएगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.