मेष राशि में होगी शुक्र और गुरु की युति, 24 अप्रैल से शुरू होगा इन राशि के जातकों का अच्छा समय

ज्योतिष | गुरु ग्रह एक राशि में तकरीबन 1 साल तक रहते हैं, यानी कि एक राशि में दोबारा प्रवेश करने के लिए उन्हें तकरीबन 12 साल का समय लगता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है, जहां कुछ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है.

Jyotishi

मौजूदा समय में गुरु ग्रह मेष राशि में विराजमान है. 24 अप्रैल को शुक्र भी इस राशि में आएंगे, ऐसे में शुक्र और गुरु की युति की वजह से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

शुक्र और गुरु की युति से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि: इस राशि के लग्न भाव में ही दोनों ग्रहों की युति होगी, ऐसे में इनको विशेष लाभ मिलने वाला है. आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. बिजनेस में भी मुनाफा होगा, करियर की बात की जाए तो आपके काम के प्रशंसा होगी. जल्द ही, आपकी उच्च अधिकारियों के साथ मुलाकात हो सकती है या आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि: इस राशि में शुक्र और गुरु एकादश भाव में युति कर रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी, करियर के लिहाज से भी समय आपके अनुकूल रहेगा. लंबे समय से आपके रुके हुए काम अब बनने वाले हैं, वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो जाएंगे. आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने वाली है, अगर आप बिजनेस करने की सोच रही है तो निश्चित रूप से आपको लाभ होगा. शुक्र और गुरु की युति आपकी राशि के दसवें भाव में हो रही है. ऐसे में आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है, अपनी बौद्धिक क्षमता से आप हर किसी के फेवरेट बनने वाले हैं. समाज में भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.