1 जनवरी पर यह शुभ संकेत बदल देंगे आपकी किस्मत, मिलेंगी हर कार्य में सफलता

ज्योतिष | 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत होने जा रही है. अगर आप भी चाहते हैं कि आने वाला साल आपके लिए काफी अच्छा रहे अर्थात आपके जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहे तो आज की यह खबर आपके लिए कई महीनो में काफी खास होने वाली है. आज हम आपके जीवन में सुख- शांति से जुड़े हुए कुछ विशेष उपायों के बारे में जानकारी देने वाले है. कहा जाता है कि नए साल के दिन अगर आपको कुछ खास चीज दिखाई दे तो इसका मतलब होता है कि यह साल आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है और मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी.

Subh Sanket

इन संकेतों को माना जाता है शुभ

  • हिंदू धर्म में गाय माता की पूजा अर्चना की जाती है. अगर रोजाना आप गाय माता की पूजा अर्चना करते हैं तो आपको देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. अगर नए साल के दिन गाय माता का आपके घर पर आगमन होता है तो इसे भी काफी अच्छा संकेत माना जाता है.
  • अगर नए साल के दिन घर से निकलते समय आपको कोई पूजा पाठ होती हुई दिखाई देती है तो इसे भी काफी अच्छा संकेत माना जाता है. इसका मतलब होता है कि आपका कोई वह काम जल्द ही पूरा होने वाला है. आप पर भगवान की असीम कृपा रहने वाली है.
  • घंटी की आवाज सुनाई देने को भी एक अच्छा संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि अगर आपको नए साल के दिन घंटी की आवाज सुनाई देती है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन से अब नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी और आप सुख शांति बनी रहेगी.
  • नए साल के दिन अगर आपको सपने में मां दुर्गा दिखाई देती है तो इसे भी काफी अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा होने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी. साथ ही आपको मां का आशीर्वाद भी मिलने वाला है

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.