अबकी बार दशहरे पर बन रहे कई दुर्लभ संयोग, इन 3 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | इस साल विजयदशमी का पर्व काफी खास होने वाला है. ज्योतिष के लिहाज से भी इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस साल एक और जहां पंचक में दशहरा पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ दुर्लभ योग भी बन रहा है. इस दिन भगवान शनि देव अपनी खुद की ही राशि कुंभ में विराजमान रहने वाले हैं जिस वजह से शश राजयोग का निर्माण भी होने वाला है. साथ ही, गुरु और शुक्र भी एक दूसरे के आमने-सामने बैठे होंगे जिस वजह से सम सप्तक योग दृष्टि की वजह से धन योग भी बनेगा.

Jyotish

वहीं, तुला राशि में सूर्य और बुध की युति हो रही है जिस वजह से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. एक साथ इतने सारे शुभ योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

दशहरे पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत

कर्क राशि: शुभ योगो की वजह से इस राशि के जातकों को बिजनेस में भी फायदा होने वाला है. साथ ही, पिछले काफी समय से रुके हुए काम भी अब आपके पूरे होते हुए दिखाई देंगे. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ने वाला है. जल्द ही आपका प्रमोशन भी हो सकता है और आप अपने परिवार के लोगों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे.

तुला राशि: इस राशि में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है. इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा और इनकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई देगी. साथ ही, यह बचत करने में भी कामयाबी हासिल करेंगे. बता दे नौकरी पेशा लोगों को भी लाभ मिलने वाला है. आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है और लंबे समय से चली आ रही बीमारी में भी अब सुधार होने वाला है. वैवाहिक जीवन आपका काफी अच्छा रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

कुंभ राशि: इस राशि में शनि ग्रह विराजमान है, ऐसे में दशहरे के दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. इस दौरान, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होते हुए दिखाई देंगे. जल्द ही आपको कर्ज से भी छुटकारा मिल जाएगा और आय के आपको नए साधन प्राप्त होंगे. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.