आज गुरु और चंद्रमा बना रहे गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

ज्योतिष | सभी ग्रहों में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है. आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां पर देवों के गुरु कहीं जाने वाले बृहस्पति पहले से ही विराजमान है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है.

Jyotish

चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनाते हैं, जिससे राजयोग का भी निर्माण होता है. इस समय चंद्रमा देव गुरु बृहस्पति के साथ गजकेसरी राजयोग बना रहे हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

आज से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

वृषभ राशि: चंद्रमा- गुरु की युति गजकेसरी योग बनेगा, इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है. व्यापार के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है. शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा, विवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. अब आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

कन्या राशि: आज से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आपकी इनकम में भी वृद्धि होने वाली है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, नौकरी पेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है. प्रमोशन के भी योग दिखाई दे रहे है, वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी. नए काम के लिए समय काफी अच्छा है. गुरु और चंद्रमा की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छे साबित होगी.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह युति किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी, हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. व्यापार में भी आपको लाभ मिलेगा, धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. अपार धन की संभावना बन रही है, स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.