ज्योतिष | हिंदू धर्म में वट सावित्री (Vat Savitri) के व्रत का विशेष महत्व है. बता दें कि यह व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे और यह घटना वट वृक्ष के नीचे ही घटी थी. तभी से ही सुहागन महिलाओं की तरफ से अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री का व्रत रखा जाता है.
अबकी बार वट सावित्री का व्रत 26 मई यानी आज रखा गया है. इसके साथ आज सोमवती अमावस्या भी है, जो इसे और भी खास बना रही है. ऐसे में आज का दिन 3 राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है. आज हम आपको उन्हीं तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
भाग्यशाली रहेगा आज का दिन
मेष राशि: इस राशि के जातक व्रत के दौरान कई नए संकल्प भी ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. अगर किसी जातक की शादी- विवाह में रुकावट आ रही है, तो अब वह दूर हो सकती है. पारिवारिक माहौल काफी अच्छा रहेगा, मानसिक शांति बनी रहेगी. धार्मिक कार्यों में आपको हिस्सा लेने का मौका मिलने वाला है.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आपको संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. करियर में आ रही बाधाए भी समाप्त हो सकती है. आप अच्छे और अनुभवी लोगों से संपर्क में रहेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा. कारोबारियो के लिए समय काफी अच्छा रहेगा.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए सोमवती अमावस्या और वट सावित्री का यह संयोग काफी अच्छा रहने वाला है. बीते हुए समय की मेहनत का फल आपको अब मिलने वाला है, आत्मविश्वास में इजाफा होगा. करियर में आपको नई ऊंचाई छूने का मौका मिलेगा. इस दौरान योग और ध्यान में रुचि बढ़ेगी मानसिक शांति बनी रहेगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
