शनि का बड़ा परिवर्तन आज, इन राशि के जातकों की जिंदगी में आएगा परेशानियों का भूचाल

ज्योतिष | जैसा कि आपको पता है कि ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को काफी क्रूर ग्रह माना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. ऐसा नहीं है कि शनिदेव केवल अशुभ प्रभाव ही देते हो, जिस राशि के जातकों पर शनि मेहरबान होते हैं वह कुछ ही समय में रंक से राजा भी बन जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर भी देखने को मिलता है. शनि की वक्री चाल को अच्छा नहीं माना जाता.

Shani Dev 1

आज वक्री हो रहे है शनि

शनि की उल्टी चाल करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्तों आदि में बड़े उतार- चढ़ाव लाती है. आज 17 जून 2023 को शनि वक्री हो रहे हैं. शनि के वक्री होने की वजह से कुछ राशि के जातकों पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है. 4 नवंबर 2023 तक शनि वक्री ही रहने वाले हैं. ऐसे में 3 राशि के जातकों को काफी कष्ट का सामना करना पड़ेगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

आज से इन राशि के जातकों की बढ़ेगी परेशानियां

सिंह राशि: शनि की वक्री चाल की वजह से इस राशि के जातकों को काफी दुखों का सामना करना पड़ेगा. आपको भारी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जल्द ही आपको कोई बड़ा नुकसान होने वाला है, पैसे फंस सकते हैं. इस दौरान काफी सोच समझ कर ही फैसला ले, किसी विवाद में ना फंसे.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

वृश्चिक राशि: शनि की उल्टी चाल की वजह से इस राशि के जातकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. नौकरी या व्यापार में बाधा या चुनौती आ सकती है, कारोबार में नुकसान हो सकता है. रिश्तो में भी दूरियां आ सकती है, शारीरिक- मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. धन खर्च करने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है वरना आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी.

मीन राशि: शनि की वक्री चाल इस राशि के जातकों को कष्ट देगी, आप अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें. आपकी वाणी में कड़वाहट लोगों का दिल दुखा सकती है जिससे आपको नुकसान भी हो सकता है. जीवन साथी के साथ अच्छा व्यवहार करें, वरना दांपत्य जीवन में भी समस्याएं पैदा हो जाएंगी. आर्थिक मामलों में आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.