शनि जयंती आज, इन तीन राशियों को नहीं होगी जीवन में कभी भी धन की कमी; घर आएगी सुख- शांति

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मेष राशि का संबंध हनुमान जी और मंगल ग्रह से माना जाता है. आज हम आपको ऐसी राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनका संबंध शनि देव (Shani Dev) से है. वैसे तो शनि देव सभी राशि के जातकों पर प्रभाव डालते हैं.

Shani Dev 1

आज हम आपको तीन ऐसी राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो शनि देव की पसंदीदा राशि है. भगवान शनि देव की कृपा से इन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव

मकर राशि: इस राशि के जातकों पर शनि देव का विशेष आशीर्वाद होता है. इस राशि के स्वामी भी शनि देव ही है. ऐसे में इस राशि से जुड़े हुए जातक काफी मेहनती और कर्मठ होते हैं. यह लोग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में अपने आप को शांत रखने में कामयाब रखते हैं. इन्हें हर शनिवार के दिन शनि महाराज की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से इन्हें अपने जीवन में सफलता मिलती है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातक बेहद ही मेहनती होते हैं, यह लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं. शनि देव की कृपा से इन्हें धन की प्राप्ति होती है और इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता. शनि देव की यह पसंदीदा राशि है. इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में भी सफलता मिलती है. शनि देव अपनी कृपा हमेशा इन पर बनाए रखते हैं.

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र देव है और शनि देव का शुक्र के साथ मित्रता का स्वभाव है. ऐसे में इस राशि के जातकों को भी शनि का लाभ ही मिलता है. इस राशि के जातकों में इच्छा शक्ति और एकाग्रता की क्षमता होती है, यह मनी माइंडेड होते हैं. इन्हें हर शनिवार के दिन शनि महाराज की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से इन्हें विशेष लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.