आज इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, पढ़े कैसा रहेगा आज का दिन

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर भी देखने को मिलता है. सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है. इस दिन पूजा- पाठ और व्रत करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं. भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आज किन राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा होगी.

Jyotish

कैसा रहेगा आज सभी राशि के जातकों का दिन

मेष राशि: गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको फैसले लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है.

वृषभ राशि: आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करना है, ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं.

मिथुन राशि: गणेश जी के आशीर्वाद से आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा रहने वाला है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों डर का अनुभव करेंगे, परिवार में मतभेद होने की वजह से भी पारिवारिक वातावरण काफी अजीबोगरीब रहेगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी. उत्तम भोजन प्राप्त होगा, मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर भी जा सकते हैं.

कन्या राशि: गणेश जी की कृपा से इस राशि के जातक आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है.

तुला राशि: गणेशजी कहते हैं कि आज आप नए काम की शुरुआत करने की कोशिश करेंगे. बौद्धिक कार्य और साहित्य लेखन में भी सक्रिय रहेंगे. तीर्थ यात्रा पर जाने का आपको अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को आज काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है. आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ महसूस करेंगे.

धनु राशि: गणेश जी के आशीर्वाद से आज का दिन सुख शांति और आनंद में बीतेगा, मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. स्वादिष्ट भोजन या नए कपड़े प्राप्त हो सकते हैं.

मकर राशि: इस राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, यश- कीर्ति मिलेंगी. आनंद की प्राप्ति होगी, परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें.

कुंभ राशि: गणेश जी बताते हैं कि आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आप नहीं ले पाएंगे.

मीन राशि: गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा, मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. रिश्तेदारों और मित्रों के साथ वाद- विवाद भी हो सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.