आज चंद्रमा करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों के लिए काफी अच्छा रहेगा आज का दिन

ज्योतिष | आज रंगों वाली होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. वही, चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर भी हो रहा है. जिस वजह से धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज दोपहर के बाद चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि लग रही है और सूर्य मीन राशि में गोचर करके बुधादित्य द योग बना रहे है. ऐसे में होली का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हें अपार धन की प्राप्ति होने वाली है.

Rashi Parivartan

इन राशियों के लिए काफी अच्छा है आज का दिन

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, कार्य स्थल पर आपके काम और मेहनत की तारीफ होगी. आपके आत्मविश्वास और साहस में भी वृद्धि देखने को मिलने वाली है, परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. इससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा जिसे आपको भविष्य में लाभ भी होगा. जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, मनपसंद भोजन का भी आनंद लेंगे. बिजनेस करने वाले जातकों को भी आज बढ़िया कमाई होगी.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. कई मामलों में भी दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा, कहीं से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है. आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, सगे- संबंधी आपको बधाई और शुभकामना दे सकते हैंऐसे में कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.