ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय भूमिपुत्र मंगल धनु राशि में विराजमान है. इस राशि में रहकर वह किसी- न- किसी ग्रह के साथ युति करेंगे या फिर कोणीय स्थिति बनाएंगे. मंगल का जल्द ही चंद्रमा के साथ संयोग होगा, जिससे महा लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. इस राजयोग के बनने से 3 राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.
19 दिसंबर यानी कि आज रात 10:50 मिनट पर चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर मंगल के अलावा सूर्य और शुक्र भी विराजमान है, ऐसे में महा लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. इस दौरान 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.
आज रात से शुरू होगा अच्छा समय
कन्या राशि: आज से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, वाहन या संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है. इस दौरान आपके रहन- सहन और सुख सुविधाओं में काफी सुधार होने वाला है. जल्द ही, आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. करियर में भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. आपको बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह राजयोग काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस राजयोग के प्रभाव से आपका आकर्षण बढ़ेगा. आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा, आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. यदि आप लंबे समय से एक ही पद पर अटके हुए हैं, तो जल्द ही आपको प्रमोशन मिलने वाला है. पार्टनरशिप में बिजनेस करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि: आज से इस राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा. इनकम और लाभ स्थान पर यह योग संयोग होगा, जिससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. लंबे समय से चला रहा मानसिक तनाव समाप्त हो जाएगा, आपके मन में संतोष रहेगा. माता- पिता का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा, करियर के क्षेत्र में लाभ मिलेंगे. सभी आपके काम की सराहना करेंगे. जल्द ही, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
