ज्योतिष | बुध ग्रह को ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुद्ध का संबंध व्यापार एवं संचार से माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय बुध ग्रह हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में विराजमान है. आज रात 11:09 मिनट पर बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना 3 राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है.
आज से शुरू होगा अच्छा समय
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा है. कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है, धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं. साथ ही, आपको नई जॉब भी मिल सकती है. ऐसे में कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
तुला राशि: बुध के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा. आज से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा. करियर में भी प्रमोशन की संभावनाएं दिखाई दे रही है, आपको नए टास्क मिलेंगे जिससे आपका भविष्य पहले से काफी बेहतर होगा. धन लाभ होने के योग बन रहे हैं.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना काफी अच्छा साबित होगा. किसी दोस्त की सहायता से अब आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएगी, इनकम में भी वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. करियर में भी आपको विशेष लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
