Vastu Tips: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अवश्य रखें अपने घर में ये 5 चीजे, कभी नहीं होंगी पैसों की कमी

ज्योतिष, Vastu Tips | हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, घर में कुछ खास चीजों का रखना बेहद ही अच्छा माना जाता है. इनमें से एक गणेश भगवान की मूर्ति भी है, इसे रखना घर में काफी शुभ माना जाता है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, जो आपके घर से सभी बाधाए दूर कर लेते हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसी प्रकार की कुछ खास चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो हर व्यक्ति को अपने घर में जरूर रखनी चाहिए.

maha

अवश्य रखें घर में ये 5 चीजें

  • घर में नारियल रखना काफी अच्छा माना जाता है, ऐसा करने से आपके घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है. मान्यता है कि जिस घर में नारियल होता है, उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. अर्थात, आपको आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता.
  • घर के मंदिर में शंख रखना भी काफी अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है और आपका जीवन खुशियों से भर जाता है.
  • अगर आप आर्थिक परेशानियों से परेशान है, तो आप अपने घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर भी लगा सकते हैं. ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां काफी हद तक खत्म हो जाती है.
  • कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी और कुबेर जी की तस्वीर नहीं लगी हो, तो आपको धन संकट का सामना करना पड़ सकता है.
  • घर के पूजा स्थान पर बांसुरी रखना भी काफी अच्छा माना जाता है, ऐसा करने से आपके घर में खुशहाली बनी रहती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.