ज्योतिष | देत्यो के गुरु के नाम से जाने जाने वाले शुक्र हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 2 नवंबर को शुक्र पहले ही तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. इसी के साथ शुक्र इसी राशि में रहकर किसी ने किसी ग्रह के साथ संयोग करते रहेंगे.
शुक्र ग्रह का संयोग मंगल के साथ होने वाला है. इस दौरान 3 राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है, आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं. 10 नवंबर को सुबह 9:40 मिनट पर शुक्र और मंगल एक- दूसरे से 30 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे. जब भी ऐसी स्थिति बनती है तो द्विद्वादश योग का निर्माण होता है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा.
मेष राशि
शुक्र और मंगल की युति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. मंगल की दृष्टि धन भाव में होने की वजह से अचानक धन लाभ हो सकता है. प्रॉपर्टी व संपत्ति से जुड़े विवादों से आपको छुटकारा मिल जाता है. कोर्ट- कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकते हैं. विदेश से जुड़े मामलों में भी आपको लाभ मिलेगा, कार्य क्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे. जल्द ही, आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए मंगल और शुक्र का द्विद्वादश योग काफी अच्छा साबित होगा अब आपकी पर्सनालिटी में पहले से काफी निखार आएगा, नौकरी के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान आपको कुछ यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है, पार्टनरशिप में व्यापार करने से लाभ होगा. आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे है. जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध काफी मजबूत रहने वाले है.
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों की लंबे समय से रुकी हुई सभी इच्छाएं अब पूरी होती हुई दिखाई दे रही है. परिवार में चला आ रहा विवाद भी समाप्त हो सकता है. जल्द ही, आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. व्यापार के मामले में भी फैसला आपके पक्ष में आते हुए दिखाई दे रहे है. नया बिजनेस या फिर आमदनी ने के रास्ते खुल सकते हैं, आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
