शुक्र और बुध एक ही राशि में करेंगे युति, 25 जुलाई से संभल कर रहे इन 4 राशियों के जातक

ज्योतिष | जैसा कि आपको पता है कि एक निश्चित समय अंतराल के बाद ग्रह राशि परिवर्तन करते रहते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन की घटना को ज्योतिषशास्त्र में भी विशेष स्थान प्राप्त है. कभी कभार दो या दो से ज्यादा ग्रह गोचर करके एक ही राशि में विराजमान हो जाते हैं. उनके इस मिलन को ज्योतिषशास्त्र में युति कहते है. ग्रहों की इन युतियो से ही शुभ और अशुभ योगों का निर्माण भी होता है. इनका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलता है.

Budh Dosh

25 जुलाई को शुक्र और बुध ग्रह एक ही राशि सिंह में आ जाएंगे. ग्रहों की इस स्थिति की वजह से कुछ राशि के जातको को थोड़ा संभल कर चलना होगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

25 जुलाई को शुक्र और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान

तुला राशि: इस राशि के जातकों को धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करने हैं. व्यर्थ के वाद विवाद की स्थिति से बचे. कारोबार में सुधार के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आने वाले समय में आपको लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे. मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती है, घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों का मन काफी शांत रहने वाला है. कारोबार में भी वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपके जीवन में भागदौड़ बढ़ने वाली है, आपको पुराने मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

कर्क राशि: इस राशि के जातकों का मन काफी प्रसन्न रहने वाला है, कारोबार में भी परिवर्तन होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं इस वजह से आपको किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है. सैलरी में भी इजाफा हो सकता है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों का वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है, कारोबार में भी परिवर्तन के योग बनते हुए दिखाई देंगे. आपको माता- पिता का सहयोग मिलेगा, जीवन में भागदौड़ अधिक रहेगी. बातचीत में आपको काफी संयम बनाकर रखने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.