ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है. अरुण और प्लूटो की तरह ही वरुण ग्रह भी अत्यंत प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं. वरुण ग्रह को आधुनिक खगोल विज्ञान में नेपच्यून के नाम से जाना जाता है. यह ग्रह लगभग 13 वर्षों तक एक ही राशि में विराजमान रहते है, इस कारण इसे पूरा राशि चक्र पर करने में तकरीबन 164 वर्षों का समय लग जाता है.
वरुण ग्रह की स्थिति में होने वाले परिवर्तन का प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय वरुण ग्रह मीन राशि में विराजमान है. जल्द ही वह शुक्र ग्रह के साथ विशेष संयोग बनाने वाले हैं, ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.
जल्द शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय
सिंह राशि: वरुण ग्रह की विशेष स्थिति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. अब आपकी सुख सुविधाओं में तेजी से वृद्धि होगी, करियर में भी आपको विशेष लाभ मिलने वाला है. काम के सिलसिले में आप यात्राओ पर जा सकते हैं. पहले किए गए निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है, व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा. निजी जीवन की बात की जाए, तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता काफी मजबूत होगा. आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा बना रहेगा.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, आपके द्वारा किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी. आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा, अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा. करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा, आउटसोर्सिंग बिजनेस के द्वारा आपको काफी लाभ मिलने वाला है. आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी, इनकम के नए स्रोत खुलेंगे. साथ ही आप धन की बचत करने में भी कामयाबी हासिल करने वाले है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित रूप से सफलता हासिल हो सकती है. बैंक से लोन लेने में आप सफल हो सकते हैं, करियर में भी आपको लाभ मिलेगा. काम में लंबे समय से चला आ रहा दबाव समाप्त हो सकता है. व्यापार में चली आ रही परेशानियां भी एक-एक करके समाप्त हो जाएगी, धन लाभ के योग बन रहे है. आपकी लव- लाइफ काफी अच्छी रहेगी. पार्टनर के साथ भी आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
