ज्योतिष | वैदिक पंचांग के अनुसार, कभी- कभी ग्रह एक महीने में दो बार भी राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) कर लेते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव देश- दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशि के जातकों पर भी दिखाई देता है. धन के दाता कहे जाने वाले शुक्र गृह दिसंबर में दो बार राशि परिवर्तन करने वाले है.
2 दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे. वही, 28 दिसंबर को कुंभ राशि में इनका प्रवेश होगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
मकर राशि: शुक्र ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि एक बार शुक्र ग्रह आपके लग्न भाव में तो दूसरे बार धन भाव में संचरण करने जा रहे हैं. इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है.
वृषभ राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है, देश- विदेश की यात्रा का आपको मौका मिलेगा. निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है. व्यापारियों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.
कुंभ राशि: शुक्र ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों को काफी खुश करने वाला है. इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, आप वाणी के प्रभाव से कई लोगों को इंप्रेस करने वाले हैं. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहने वाला है, अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह भी मिल सकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
