मई महीने में शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन तीन राशि के जातकों को करियर में मिलेगी अपार सफलता

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शुक्र ग्रह को वैभव, धन, विलासिता, भौतिक सुख और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि वृष में मई महीने की शुरुआत में ही प्रवेश कर जाएंगे, जिसका विशेष प्रभाव 3 राशि के जातकों पर दिखाई देगा. शुक्र के गोचर की वजह से करियर और कारोबार में भी तरक्की के योग बनेगें. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे.

Jyotishi

जल्द ही शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन

वृषभ राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. यह शुक्र की स्वयं की राशि है. साथ ही, यह राशि परिवर्तन लग्न भाव में होने जा रहा है. ऐसे में आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा, समाज मे आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों का भी वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. इस दौरान यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको सफलता मिलेगी.

कन्या राशि: शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है, यह गोचर आपकी राशि के नवम भाव में होने जा रहा है. ऐसे में इस समय आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. साथ ही, रुके हुए सभी काम बनेंगे. सुख- सुविधा बढ़ेगी, करियर में भी आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे. देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद भूलकर भी खाली लोटा घर न लाएं, जानिए क्या कहती है मान्यता

सिंह राशि: शुक्र का गोचर इस राशि के कर्म भाव में होने जा रहा है, ऐसे में आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी. आप मनचाही नौकरी हासिल कर पाएंगे. व्यापारियों को भी इस दौरान विशेष लाभ मिलने वाला है, आपको कई अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं. पिता के साथ आपके रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.