ज्योतिष | हर एक ग्रह निश्चित समय के अनुसार राशि परिवर्तन करता है. उसका प्रभाव भी लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है, कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है. दैत्यों के गुरु के नाम से जाने जाने वाले शुक्र भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. शुक्र ग्रह को प्रेम, आकर्षण आदि का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
2 अक्टूबर को शुक्र करेंगे सिंह राशि में प्रवेश
शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर 2023 की रात को 12:43 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र इस राशि में 3 नवंबर तक विराजमान रहने वाले हैं. इसके बाद, वह कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र के सिंह राशि में रहने की वजह से तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. उन्हें पद, प्रतिष्ठा धन- धान्य की बढ़ोतरी होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आज हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे शुक्र
मेष राशि: शुक्र आपकी राशि के पांचवे भाव में प्रवेश करेंगे, ऐसे में आने वाला समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. आप परिवार के साथ भी काफी अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे. आय के नए साधन खुलेंगे, परंतु खर्चों में भी वृद्धि होगी. कार्य क्षेत्र में आपके काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, जिसे आप बखूबी निभाने की कोशिश भी करेंगे. काम की वजह से आपको लंबी दूरी की यात्रा भी तय करनी पड़ सकती है.
वृषभ राशि: शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं. जल्द ही आप नया घर भी परचेस कर सकते हैं. साथ ही, वाहन खरीदने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया रहने वाली है. आय के भी नए साधन प्राप्त होंगे, बिजनेस में लाभ होने के योग बन रहे हैं. आप पूरे सामर्थ्य और क्षमता से हर एक अवसर को भुनाने की कोशिश करेंगे.
सिंह राशि: शुक्र का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है. ऐसे में इन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है, पैतृक संपत्ति के जरिए को भी आपको लाभ हो सकता है. निवेश करना आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है, धन- धान्य में वृद्धि होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. विदेश में नई नौकरी पाने का लक्ष्य रख रहे लोगों को भी जल्द ही सफलता मिल सकती है. आपका बिजनेस काफी अच्छा रहेगा, कुल मिलाकर समय आपके अनुकूल रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
